रिम्स में एमएचए प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, 10 अभ्यर्थियों का चयन

Rupa Kumari | March 18, 2026 | 12:14 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रिम्स में संचालित मास्टर इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन (एमएचए ) कोर्स सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर कुल 10 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची

जारी सूची के अनुसार अनारक्षित वर्ग में डॉ. अदिति राज, डॉ. पूजा सिंह, डॉ. आयुष कुमार, डॉ. सुनिधि सिन्हा और डॉ. ऋषिकेश झा शामिल हैं। वहीं बीसी-1 वर्ग में डॉ. दिव्या प्रियदर्शिनी और डॉ. अलीशा मंडल का चयन किया गया है। बीसी-2 में डॉ. रूचि प्रिया, एसटी में डॉ. ऑली विश्वकर्मा और एससी में डॉ. सोनू कुमार चौधरी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: रांची सदर अस्पताल में एंटी रैबिज इंजेक्शन खत्म, मरीजों को हो रही परेशानी

नामांकन की प्रक्रिया

रिम्स प्रबंधन के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर नामांकन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। मुख्य सूची के अलावा 4 अभ्यर्थियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। सीट खाली होने की स्थिति में इन्हें मौका दिया जा सकता है।

Share this news

संबंधित खबरें