रांची में रेलवे संपत्ति चोरी का खुलासा, केबल के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

Rupa Kumari | March 19, 2026 | 01:56 PM IST
  • रांची में रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची रेल मंडल में रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक किशोर को अभिरक्षा में लिया गया है।

पीआरएस भवन में तोड़फोड़ से शुरू हुई जांच

15-16 मार्च की रात रांची स्थित पीआरएस कार्यालय (रेलवे कोर्ट के पास) की खिड़की तोड़े जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद आरपीएफ पोस्ट में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

यह भी पढ़ें : झारखंड भू विरासत विधेयक 2026 पर सरयू राय निराश, विधानसभा में नहीं हुआ पेश

खाली क्वार्टर में चल रही थी चोरी

17 मार्च को आरपीएफ और अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर रेलवे कॉलोनी के एक परित्यक्त क्वार्टर में छापेमारी की। यहां पांच लोग रेलवे के बिजली केबल काटते और उसका इंसुलेशन हटाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए।

मौके से केबल और उपकरण बरामद

छापेमारी के दौरान करीब 42 मीटर रेलवे बिजली केबल, 2 हेक्सा ब्लेड और 1 पेपर कटर बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पहले भी पंप हाउस का ताला तोड़कर केबल चोरी कर चुके हैं और पीआरएस भवन में चोरी की कोशिश की थी।

चार आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर हिरासत में

गिरफ्तार आरोपियों में साहिल कच्छप (21), कृष्णा मुंडा (21), अनुज टोप्पो (24) और लव मुंडा (24) शामिल हैं। एक 16 वर्षीय किशोर को भी अभिरक्षा में लिया गया है। सभी आरोपी चुटिया थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज

सभी आरोपियों के खिलाफ रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। RPF अब इस मामले में बड़े नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है।

Share this news

संबंधित खबरें