जुगसलाई: बंद फ्लैट का ताला तोड़ लाखों के जेवरात की चोरीपुलिस जांच में जुटी

Meenu | December 6, 2025 | 10:57 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर :जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में चोरों ने एक बंद फ्लैट को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात उड़ा लिए। घटना मैडोना कॉम्प्लेक्स स्थित बैकुंठ अपार्टमेंट की है, जहां चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रवीण गोयल के तीसरी मंजिल वाले फ्लैट में चोरी की वारदात हुई।

यह भी पढ़ें :फ्लाइट कैंसल होने से बढ़ी भीड़, रेलवे ने 37 ट्रेनों में 116 एक्स्ट्रा कोच लगाए

18–20 लाख के गहने गायब, घर का सामान अस्त-व्यस्त

परिवार के मुताबिक, वे रोज की तरह सुबह अपने नीचे वाले फ्लैट में चले गए थे। रात में जब वे तीसरी मंजिल के फ्लैट में लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला गायब है और केवल बाहरी चिटकनी लगी हुई है। अंदर प्रवेश करने पर पता चला कि कमरे का ताला काटा गया है। अलमारी की जांच में पता चला कि करीब 18 से 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो चुके हैं। घर का सामान भी पूरी तरह बिखरा हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने तुरंत जुगसलाई पुलिस को सूचना दी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने पूरे फ्लैट की बारीकी से जांच की। पुलिस कॉम्प्लेक्स के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों से भी पूछताछ चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाज़ी होगी। पुलिस ने इससे अधिक जानकारी मीडिया के सामने साझा करने से इनकार कर दिया।

Share this news

संबंधित खबरें