जमशेदपुर: कंपनी के कर्मचारी ने उड़ाए 12 लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8.91 लाख बरामद

  • जेएमए स्टोर्स में चोरी का मामला सामने आया

Samachar Post रिपोर्टर, जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित निजी कंपनी जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में 12 लाख रुपये चोरी होने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चोरी 1 दिसंबर को हुई थी। कंपनी के अनुसार, ऑफिस की अलमारी से अचानक नकद रकम गायब होने पर बिस्टुपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और कर्मचारियों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच शुरू की। इसी दौरान एक कर्मचारी पर शक गहरा गया। कड़ी पूछताछ के बाद उसने चोरी की बात कबूल कर ली।

यह भी पढ़ें: मुजफ्फरपुर में फर्जी MBBS डिग्री का बड़ा मामला: 30 लाख में एडमिशन, पंजाब की ADESH यूनिवर्सिटी पर शक

8.91 लाख रुपये बरामद, शेष राशि की खोज जारी

आरोपी के बताए ठिकानों से 8 लाख 91 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस शेष राशि की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच अभी जारी है और बाकी रकम की बरामदगी पर भी नजर रखी जा रही है।

संबंधित खबरें