Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। इस बार राज्य सरकार ने धान खरीद प्रक्रिया को और तेज, आसान और पारदर्शी बनाने का फैसला किया है। अब किसान धान बेचने के 72 घंटे के भीतर पूरा पैसा अपने खाते में प्राप्त करेंगे। साथ ही राज्य में पहली बार धान खरीद के लिए 4G पॉस मशीनों का उपयोग किया जाएगा।
यह भी पढ़ें :Breaking: RIMS में फर्जी SC प्रमाणपत्र मामले में बड़ी कार्रवाई, MBBS छात्रा का नामांकन रद्द
4G पॉस मशीनें बदलेंगी प्रक्रिया
पिछले वर्षों में इस्तेमाल की जा रही 2G मशीनें धीमी थीं, जिससे किसानों का आधार और फिंगरप्रिंट वेरिफिकेशन में समय लगता था। एमपीसीएस के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नीरज कुमार के अनुसार, नई 4G मशीनें मिलते ही सभी लैम्पस पर खरीद शुरू हो जाएगी। पुरानी 2G डिवाइसें 1 दिसंबर को जमा कर दी गईं।
कितना धान बेच सकते हैं किसान और इस साल क्या रहेगा MSP ?
पिछले साल किसानों को दिए गए MSP ₹2,369 प्रति क्विंटल और ₹100 बोनस के बाद कुल राशि ₹2,469 प्रति क्विंटल, ग्रेड-ए धान ₹2,489 प्रति क्विंटल होगी इस वर्ष भी ₹2,469 प्रति क्विंटल मिलने की संभावना है। अंतिम घोषणा जल्द होगी। एक किसान अधिकतम 200 क्विंटल धान बेच सकता है। क्योंकि औसतन 1 एकड़ जमीन पर लगभग 16 क्विंटल उत्पादन होता है, इसलिए इसके लिए 11–12 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है। पहले 24 घंटे में सिर्फ 50% राशि मिलती थी। अब पूरी राशि 72 घंटे में ट्रांसफर की जाएगी।
किसानों में उत्साह
नामकुम के हाहाप गांव की किसान अर्चना मुंडा का कहना है कि खुले बाजार में अच्छी कीमत नहीं मिलती, इसलिए वे लैम्पस में धान बेचने को लेकर उत्साहित हैं।
राज्य का लक्ष्य
इस साल 60 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन के MD सत्येंद्र कुमार के अनुसार, बोनस और अंतिम दर पर अंतिम निर्णय आने के बाद खरीद पूरी गति से शुरू होगी।
Reporter | Samachar Post