समाचार पोस्ट
ब्रेकिंग न्यूज़

हिंदूवादी नेता भैरव सिंह जेल से रिहा, समर्थकों में जश्न

Bhairav Singh released | December 26, 2025

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :हिंदूवादी नेता भैरव सिंह शुक्रवार को रांची सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। अदालत से जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई संभव हो सकी। जेल से बाहर निकलते ही बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने ‘जय श्रीराम’ और ‘भैरव सिंह जिंदाबाद’ के नारे लगाए। रिहा होने के बाद भैरव सिंह हिंदपीढ़ी स्थित अपने आवास पहुंचे, जहां पहले से समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद थी। समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और खुशी में जमकर आतिशबाजी की। पटाखों की गूंज से कुछ देर तक पूरा इलाका शोर-शराबे से भर गया।

यह भी पढ़ें :गिरिडीह कांग्रेस की अहम बैठक, पेसा कानून पर आभार और स्थापना दिवस की तैयारियों का खाका तैयार

न्यायिक हिरासत में थे भैरव सिंह

जानकारी के अनुसार, भैरव सिंह एक मामले में न्यायिक हिरासत में थे और पिछले कुछ समय से जेल में बंद थे। अदालत से राहत मिलने के बाद वे अपने परिवार और समर्थकों के बीच लौट सके। जेल से बाहर आने के बाद भैरव सिंह ने अपने समर्थकों का धन्यवाद करते हुए कहा मेरा कानून और न्याय व्यवस्था में पूरा विश्वास है। आगे भी मैं समाज सेवा और सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहूंगा। इस बीच, भैरव सिंह के एक समर्थक ने उनकी रिहाई के बाद जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Share this news

संबंधित खबरें