सार्वजनिक वाहनों में पैनिक बटन और ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य, नियम न मानने वालों पर सख्त कार्रवाई

Rupa Kumari | December 24, 2025 | 01:56 PM IST
  • 31 दिसंबर तक अनुपालन जरूरी

Samachar Post डेस्क, बिहार: बिहार परिवहन विभाग ने सार्वजनिक बस, ऑटो और टैक्सी के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने स्पष्ट किया है कि 31 दिसंबर के बाद बिना पैनिक बटन और वीएलटीडी (VLTD) से लैस कोई भी सार्वजनिक वाहन सड़क पर नहीं चल सकेगा।

1 जनवरी से चलेगा विशेष जांच अभियान

मंत्री ने बताया कि 1 जनवरी से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया जाएगा। नियम तोड़ने पर चालान के साथ-साथ वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट भी रद्द किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बेगूसराय में JDU छात्र नेता पर गोलीबारी, हालत गंभीर, जिम जाते समय छात्र नेता पर हमला

46 प्रतिशत वाहनों में ही लगे हैं VLTD

बैठक में सामने आया कि राज्य में पंजीकृत 1,24,962 सार्वजनिक वाहनों में से केवल 46 प्रतिशत में ही वीएलटीडी उपकरण लगे हैं। इनमें से कई उपकरण केवल कागजों में सक्रिय हैं। विभाग ने चेतावनी दी है कि 31 दिसंबर तक वीएलटीडी रिचार्ज नहीं कराने पर कार्रवाई होगी।

यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने पर जोर

परिवहन विभाग का कहना है कि पैनिक बटन और वीएलटीडी अनिवार्य होने से यात्रियों, विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और सड़क परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी।

Share this news

संबंधित खबरें