झारखंड में ठंड से मिली राहत, 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

Rupa Kumari | November 22, 2025 | 10:37 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों को अब थोड़ी राहत महसूस हो रही है। रांची, जमशेदपुर, सरायकेला और रामगढ़ सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान बढ़कर 30°C तक पहुंच गया है, जबकि न्यूनतम तापमान लगभग 15°C दर्ज किया जा रहा है। इसी वजह से लोग भारी रजाइयों और गरम कपड़ों की जगह अब हल्के स्वेटर में काम चला रहे हैं।

अगले 48 घंटे स्थिर रहेगा तापमान

मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक अगले दो दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28–30°C और न्यूनतम 14–16°C के बीच रहने का अनुमान है। यानी अभी ठंड का असर कम ही रहेगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड विधानसभा का रजत जयंती समारोह आज, 25वें स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी देते हुए कहा कि 23 नवंबर के बाद ठंड दोबारा तेज हो जाएगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम, दोनों तापमान में 4–5°C तक की गिरावट हो सकती है। तापमान गिरते ही ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा देंगी। आज के मौसम को लेकर उन्होंने बताया कि सुबह 7 बजे तक घना कोहरा छाया रहेगा। दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलेंगी, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI (शनिवार)

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमानAQIहवा की गुणवत्ता
रांची27°C13°C213खराब
जमशेदपुर29°C15°C246बहुत खराब
धनबाद30°C16°C188मध्यम/खराब
बोकारो28°C14°C170खराब
Share this news

संबंधित खबरें