Samachar Post रिपोर्टर, रांची :झारखंड पुलिस के मौजूदा डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद अब राज्य में नए डीजीपी की नियुक्ति को लेकर कयासों का दौर तेज हो गया है। पुलिस विभाग से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर जगह यही चर्चा है कि झारखंड का अगला पुलिस प्रमुख कौन होगा। मंगलवार देर शाम से इस रेस में दो नाम प्रमुखता से सामने आए हैं आईपीएस प्रशांत सिंह (वर्तमान डीजी – मुख्यालय), आईपीएस एम.एस. भाटिया (वर्तमान डीजी – होमगार्ड) सूत्रों के मुताबिक, सरकार दोनों नामों पर मंथन कर रही है और प्रशांत सिंह का नाम टॉप वन पोजिशन पर चल रहा है।
यह भी पढ़ें :खूंटी पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने से पहले घुमाया बाजार में, मीडिया के सामने पेश किए
अनुराग गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास में सौंपा इस्तीफा
मंगलवार देर रात आईपीएस अनुराग गुप्ता ने मुख्यमंत्री आवास में अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसके बाद पूरे पुलिस विभाग में हलचल मच गई। बताया जा रहा है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, और अब नए डीजीपी के नाम की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। वर्तमान में झारखंड पुलिस डीजीपी विहीन है, लेकिन सरकार जल्द ही नए पुलिस प्रमुख की नियुक्ति की घोषणा कर सकती है।
अनुराग गुप्ता का कार्यकाल और नियुक्ति इतिहास
अनुराग गुप्ता को वर्ष 2022 में डीजी रैंक में प्रमोशन मिला था। उन्हें पहले डीजी ट्रेनिंग के पद पर नियुक्त किया गया था। 26 जुलाई 2024 को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया। विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने उन्हें पद से हटा दिया था। बाद में 28 नवंबर 2024 को दोबारा डीजीपी नियुक्त किया गया। 3 फरवरी 2025 को उन्हें नियमित डीजीपी बनाया गया। सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उनका कार्यकाल “महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025 के तहत दो वर्ष का निर्धारित था।
Reporter | Samachar Post