रांची एयरपोर्ट से 5 उड़ानें अस्थायी रूप से बंद, कई फ्लाइट्स के समय में बदलाव
Rupa Kumari | July 1, 2026| 04:34 PM IST
Samachar Post रिपोर्टर, रांची : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। 1 जुलाई से रांची से संचालित होने वाली पांच नियमित उड़ानों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इनमें एयर इंडिया एक्सप्रेस की चार और इंडिगो की एक उड़ान शामिल है। एयरलाइन कंपनियों ने विमानों की कमी और एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की बढ़ती लागत को इस फैसले का प्रमुख कारण बताया है। एयरलाइंस के अनुसार, यह व्यवस्था फिलहाल अस्थायी है और परिचालन स्थिति सामान्य होने के बाद उड़ानों को फिर से शुरू किया जा सकता है।
कई उड़ानों के समय में भी बदलाव
उड़ानों के अस्थायी निलंबन के साथ-साथ कई प्रमुख फ्लाइट्स के समय में भी बदलाव किया गया है। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले अपनी उड़ान की अद्यतन जानकारी अवश्य जांच लेने की सलाह दी गई है।
एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइन कंपनियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या कस्टमर केयर के माध्यम से अपनी फ्लाइट की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।