झारखंड कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने की औचक समीक्षा, योजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

Rupa Kumari | November 17, 2025 | 04:14 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की सोमवार को अचानक कृषि निदेशालय पहुंचीं और उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं में सुस्ती के लिए केवल शोकॉज या कार्रवाई पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। मंत्री शिल्पी ने कहा कि रचनात्मक सोच और ठोस कार्य योजना के माध्यम से योजनाओं को गति दी जा सकती है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि अड़चनों को पहचानकर उनका समाधान किया जाए और योजनाओं को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू किया जाए।

यह भी पढ़ें: दिल्ली धमाका मामले में बड़ी कार्रवाई: आरोपी आमिर अली 10 दिन की NIA कस्टडी में

किसान कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण

मंत्री ने कृषि निदेशालय में संचालित किसान कॉल सेंटर का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉल सेंटर के माध्यम से किसानों को योजनाओं की जानकारी देने की प्रक्रिया को समझा। मंत्री ने कॉल सेंटर में उपस्थित किसानों से फोन पर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ऑपरेटरों को विभागीय योजनाओं के बारे में नियमित प्रशिक्षण दिया जाए। किसानों से अपील की गई कि वे टोल-फ्री नंबर 18001231136 पर कॉल करके अपनी समस्याओं को साझा करें और समाधान प्राप्त करें।

मुख्य संदेश

मंत्री शिल्पी ने दोहराया कि सिर्फ शोकॉज या कार्रवाई से काम में तेजी नहीं आएगी, बल्कि रचनात्मक सोच, ठोस योजना और सही मार्गदर्शन के माध्यम से ही कृषि योजनाओं का प्रभाव बढ़ाया जा सकता है।

Share this news

संबंधित खबरें