Samachar Post डेस्क,बिहार :बिहार कांग्रेस में जारी घमासान एक बार फिर दिल्ली तक पहुंच गया है। अंदरूनी विवाद से नाराज़ नेताओं का एक दल मंगलवार को राहुल गांधी से मिलने की कोशिश में राजधानी पहुंच चुका है। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस कमेटी के सदस्य आनंद माधव और पूर्व विधायक छत्रपति यादव समेत करीब आधा दर्जन नेता सोमवार को ही दिल्ली रवाना हुए। असंतुष्ट गुट ने राहुल गांधी से औपचारिक मुलाकात का समय मांगा है। इन नेताओं की मुख्य मांग प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को हटाने की है। उनका आरोप है कि टिकट वितरण में भारी अनियमितता हुई और “टिकट बेचने” जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दिया गया।
यह भी पढ़ें :कुंजापुरी मंदिर के पास बस खाई में गिरने से 5 की मौत, कई घायल
7 कांग्रेस नेता छह साल के लिए निष्कासित
बढ़ते विवाद के बीच बिहार कांग्रेस ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सात नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। निष्कासित नेताओं में शामिल हैं आदित्य पासवान (पूर्व उपाध्यक्ष, कांग्रेस सेवा दल), शकीलुर रहमान (पूर्व उपाध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस), राजकुमार शर्मा (पूर्व अध्यक्ष, किसान कांग्रेस), राजकुमार राजन (पूर्व अध्यक्ष, युवा कांग्रेस), कुंदन गुप्ता (पूर्व अध्यक्ष, अति पिछड़ा विभाग), कंचना कुमारी (अध्यक्ष, बांका जिला कांग्रेस कमेटी), रवि गोल्डन (नालंदा), पार्टी का कहना है कि सभी पर संगठन-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।
आज पूरे बिहार में ‘संविधान बचाओ’ कार्यक्रम
संविधान दिवस पर आज कांग्रेस पूरे राज्य में “संविधान बचाओ” अभियान चलाएगी। सभी जिला मुख्यालयों में संविधान संरक्षण और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा विषय पर विशेष विचार-गोष्ठियां होंगी। इसमें वरिष्ठ नेता, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता, वकील और युवा शामिल होंगे।
Reporter | Samachar Post