नामकुम रेलवे स्टेशन पर शराब तस्करी का मामला, 1 गिरफ्तार, 30 बोतल शराब बरामद

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : ऑपरेशन “सतर्क” के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने नामकुम रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान वेदप्रकाश सिंह (सारण, बिहार) के रूप में हुई। उसके कब्जे से कुल 30 बोतल “रॉयल झारखंड सी” ब्रांड की शराब बरामद हुई है। आरपीएफ पोस्ट रांची के अधिकारियों द्वारा रात 7:40 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर संदिग्ध व्यक्ति को देखा गया। आरोपी के पास एक नीला कंधे पर लटकने वाला बैग था। पूछताछ में आरोपी ने शराब होने की बात स्वीकार की। बैग की जांच में कुल 30 बोतल शराब बरामद हुईं।

यह भी पढ़ें : धनबाद : 110 फीट ऊंचा पूजा पंडाल गिरा, बड़ा हादसा टला

आरोपी की योजना

आरोपी वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि वह ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस से पटना और फिर छपरा जा रहा था, जहां शराब बेचकर लाभ कमाने की योजना बना रहा था।

आगे की कार्रवाई

आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर, शराब जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग रांची को सौंप दिया गया। यह अभियान आरपीएफ पोस्ट रांची के प्रभारी निरीक्षक की निगरानी में चलाया गया, जिसमें उड़नदस्ता टीम (फ्लाइंग टीम) भी शामिल रही।

संबंधित खबरें