रांची विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कंट्रोल बोर्ड की बैठक, खेल बजट व आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा

Rupa Kumari | August 12, 2025 | 05:51 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : रांची विश्वविद्यालय में गुरुवार को कुलपति प्रो. (डॉ.) धर्मेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कंट्रोल बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। यह बैठक विश्वविद्यालय के आईएमएस सभागार में संपन्न हुई, जिसमें खेल बजट, आगामी खेल आयोजनों और ट्रायल कैलेंडर को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक की शुरुआत डीएसडब्ल्यू डॉ. सुदेश कुमार साहू ने की, जिन्होंने सत्र 2022–25 के दौरान विश्वविद्यालय में आयोजित खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों का लेखा-जोखा पेश किया। इस दौरान विश्वविद्यालय को खेल और कला-संस्कृति के क्षेत्र में मिली महत्वपूर्ण उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया।

झारखंड की धरती खेल और संस्कृति से समृद्ध

कुलपति डॉ. सिंह ने कहा कि झारखंड की धरती खेल और संस्कृति से समृद्ध है। यहां के लोग खेल के प्रति जुनून रखते हैं और इसी मिट्टी ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और हॉकी खिलाड़ी सिल्वानुस डुंगडुंग जैसे महान खिलाड़ियों को जन्म दिया है। उन्होंने कहा कि सफलता केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि शारीरिक रूप से फिट रहना भी उतना ही जरूरी है।

कुलपति ने बैठक में एंटी-ड्रग सेल बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, प्राचार्यों और कर्मचारियों से इस दिशा में तेजी से काम करने का आह्वान किया।

खेल और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए

  • प्रत्येक कैंपस में एंटी-ड्रग सेल का गठन
  • खेलों में बजट और प्रशिक्षण का दायरा बढ़ानाझारखंड व्यंजनराँची रेस्तरां गाइड
  • खेल सलाहकारों की टीम में प्राचार्यों और प्रशिक्षकों को शामिल करना
  • खेलों पर ध्यान केंद्रित करने वाले कॉलेजों को प्रोत्साहित करना
  • इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाना और नये क्लबों की शुरुआत करना
  • इनोवेशन और स्टार्ट अप क्लब डेवलप करें
  • युवाओं को खेल की ओर उन्मुख करें खेल के जुनून को बढ़ायें
  • साइंस एग्जीबिशन आयोजित करायें

खेल आयोजनों की योजना

बैठक में रांची विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ राजेश कुमार गुप्ता ने आगामी सत्र 2025-26 के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल और उनके आयोजनों की जानकारी दी।

इन खेलों के लिए इन स्थानों पर ट्रायल आयोजित होंगे

  • हॉकी – बिरसा कॉलेज, खूंटी
  • फुटबॉल – बेड़ो कॉलेज, गुमला
  • क्रिकेट – केओ कॉलेज गुमला में
  • बास्केटबॉल – जेवियर कॉलेज, रांची
  • बैडमिंटन – निर्मला कॉलेज, रांची
  • योगा – पीजी आरयू
  • स्विमिंग – खेलगांव, रांची
  • ताइक्वांडो – आरएलएसवाई
  • वूडबॉल – जेएन कॉलेज
  • शूटिंग – बिरसा कॉलेज, खूंटीराँची रेस्तरां गाइड
  • टीटी, कराटे – डोरंडा कॉलेज
  • पावर लिफ्टिंग/ कुश्ती – मारवाड़ी कॉलेज
  • वुशू मेन वीमेन – सिल्ली कॉलेज, सिल्ली

अन्य चर्चाएं और निर्देश

बैठक में कुलपति के साथ कल्चरल कमेटी के सदस्य डीएसडब्ल्यू प्रो सुदेश कुमार साहु, प्रोक्टर डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, डीआरवन डॉ प्रीतम कुमार, एफओ डॉ दिलीप कुमार और कई कॉलेजों के प्राचार्य, हेड और उनके प्रतिनिधि उपस्थित थे। इस बैठक में विश्वविद्यालय ने आने वाले समय में खेल और संस्कृति के विकास के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया है।

Share this news

संबंधित खबरें