पलामू में पुलिस जवान की पत्थर से कूचकर हत्या, पत्नी बोली- श्रावणी मेला के बाद से नहीं हुई बातचीत

Rupa Kumari | August 23, 2025 | 02:37 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पुलिस जवान की पत्थर से कूचकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान विजय उरांव के रूप में हुई है, जो पलामू के सदर थाना क्षेत्र के चियांकि गांव के निवासी थे।

जंगल से बरामद हुआ शव

पुलिस ने गुरुवार को लेस्लीगंज के जंगल से एक अज्ञात शव बरामद किया था। जांच के बाद मृतक की पहचान विजय उरांव के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि उनकी गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल भेजा गया है।

पत्नी ने जताई चिंता

विजय उरांव की पत्नी ने पुलिस को बताया कि श्रावणी मेला ड्यूटी के बाद से ही उनके पति से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कई बार संपर्क करने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। साथी जवान भी विजय की तलाश में जुटे थे। पत्नी ने इस मामले को लेकर पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, मुसाबनी और पलामू पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क किया था।

यह भी पढ़ें : रांची : बच्चों के स्वास्थ्य जांच को लेकर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समन्वय बैठक आयोजित

पुलिस कर रही गहन जांच

लेस्लीगंज थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा,
“शव की पहचान विजय उरांव के रूप में हुई है। हत्या के कारणों और दोषियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। मृतक की पत्नी ने कई अहम जानकारियां साझा की हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this news

संबंधित खबरें