टेरर फंडिंग मामले में आरोपी TSPC जोनल कमांडर आक्रमण गंझू की जमानत पर 11 को हाईकोर्ट में सुनवाई

Samachar Post | June 2, 2025 | 01:01 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के जोनल कमांडर रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण जी ने झारखंड हाईकोर्ट से जमानत की अर्जी दी है। उनकी याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस रंगोन मुखोपाध्याय और जस्टिस अम्बुज नाथ की खंडपीठ में 11 जून को सुनवाई होगी। कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार को 11 जून तक प्रति शपथपत्र दायर करने का निर्देश दिया है।

रवींद्र गंझू उर्फ आक्रमण जी के खिलाफ चतरा के टंडवा स्थित मगध आम्रपाली कोयला परियोजना से जुड़े टेरर फंडिंग केस समेत अन्य कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

फिलहाल जिस केस में उन्होंने जमानत याचिका दायर की है, वह चतरा जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस मामले में एनआईए ने वर्ष 2018 में टंडवा थाना में वर्ष 2016 में दर्ज प्राथमिकी को टेकओवर किया था, और चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है।

Share this news

संबंधित खबरें