लोकसभा चुनाव के कारण UPSC प्रिलिम्स की परीक्षा स्थगित, 26 मई के जगह अब 16 जून को एग्जाम

Samachar Post | March 19, 2024 | 04:13 PM IST


Samachar Post, रांची : यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन की प्रीलिम्स और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की प्रीलिम्स परीक्षा को लोकसभा चुनाव के कारण स्थगित करने का फैसला किया है। इन दोनों परीक्षाओं का आयोजन 26 मई, 2024 को किया जाना था। यूपीएससी ने आधिकारिक नोटिस जारी कर यह सूचना दी है।

नोटिस में लिखा है, “आम चुनाव के कार्यक्रम के कारण, आयोग ने सिविल सर्विस (प्रीलिम्स) परीक्षा और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस की प्रीलिम्स  2024 को स्थगित करने का निर्णय लिया है, जो 26 मई को आयोजित होनी थी, अब प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 16 जून को किया जाएगा”


लोकसभा चुनाव की तरीख से क्लैश हो रही थी यूपीएससी पीटी की डेट

26 मई को होने वाली यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा लोकसभा चुनाव के शेड्यूल से क्लैश हो रही है। जिसके चलते परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया है। लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होने है। जिनकी शुरुआत 19 अप्रैल होगी और 1 जून को समाप्त होगी। सभी चरणों के वोटों की गिनती 4 जून 2024 को की जाएगी। बता दें, यूपीएससी से पहले आईसीएआई ने सीए फाइनल और इंटर की मई में होनी वाली परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया था।

Share this news

संबंधित खबरें