![]() |
| लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ के तीसरे इंस्टॉलेशन सेरेमनी में संबोधित करते लायन विवेक चौधरी। |
- लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ के प्रेसिडेंट बने विकास, चार्टर प्रेसिडेंट ने वर्तमान प्रेसिडेंट को सौंपा पदभार
DainikUpdate24x7, रांची : खेलगांव चौक स्थित उत्सव द रेस्ट्रो लाउंज में रविवार को लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ की तीसरी इंस्टॉलेशन सेरेमनी का आयोजन किया गया। लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ के चार्टर प्रेसिडेंट रवि प्रकाश ने वर्तमान प्रेसिडेंट लायन विकास पुष्पराज को पदभार सौंपा। कार्यक्रम की शुरुआत सभी ने शांति प्रार्थना की। इंस्टॉलेशन ऑफिसर पीडीजी लायन राहुल वर्मा ने क्लब का इंस्टॉलेशन किया। उन्होंने सभी सदस्यों से शापथ दिलाया कि हमेशा समाज के हर नागरिक, हर जरूरतमंदो की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। सदस्यों के परिचय के बाद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पहले डीजी लायन सिद्धार्थ मजूमदार ने क्लब को सुचारू रूप से चलाने के लिए सुझाव दिए साथ ही अपने अनुभव व विचार साझा किया।
उन्होंने बताया कि बगैर टीम के कोई भी संगठन मजबूती से आगे नहीं बढ़ सकता। उन्होंने लायन विकास पुष्पराज को बधाई दी। मौके पर मौजूद कीनोट ऑफिसर दूसरे डीजी लायन विवेक चौधरी ने सभी नवनिर्वाचित ऑफिसर को उनके दायित्व को समझाया। कार्यक्रम के अंत में लायन रवि प्रकाश को लायन ऑफ द ईयर भी चुना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में लायंस क्लब ऑफ रांची लाइफ के प्रेसिडेंट लायन विकास पुष्पराज, क्लब एडमिनिस्ट्रेटर लायन रवि प्रकाश, सचिव लायन संतोष कुमार, लायन पंकज कुमार, लायन अलका थक्कर, लायन विनीता प्रकाश, लायन रिंकी तिवारी, लायन सोनू, लायन विभूति समेत अन्य का योगदान रहा।




