रिम्स निदेशक ने किया आंकोलॉजी बिल्डिंग का निरीक्षण, मरीज के परिजनों से ली जानकारी


Samachar Post, रांची : रिम्स निदेशक डॉ राजकुमार ने शनिवार को आंकोलॉजी बिल्डिंग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से यहां मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। विभाग में भर्ती मरीजों ने रिम्स में मिल रही सुविधाओं को संतोषजनक बताया और कहा उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई गई है। वहीं, कुछ मरीजों ने बाहर से दवाएं खरीदने की बात कही। जिस पर विभाग से जानकारी लेने पर बताया गया कि कुछ आवश्यक दवाएं जो अभी रिम्स में उपलब्ध नहीं है उनकी सूची तैयार कर जल्द उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जा रहा है। 

इमरजेंसी सेवाओं को सुगम बनाने और बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के लिए आंकोलॉजी बिल्डिंग के चौथे तल्ले का निदेशक ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि लगभग 60 से 70 बेड लगाए जाएंगे और इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य शुरू किया जाएगा।

Share this news

संबंधित खबरें