रांची के अलबर्ट एक्का चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने प्रेमिका संग पति को पकड़ा

Meenu | July 19, 2026 | 10:41 AM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची : राजधानी रांची के व्यस्त अलबर्ट एक्का चौक पर शनिवार को उस समय लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ पकड़ लिया। कुछ ही मिनटों में सड़क पर तीखी बहस शुरू हो गई और मामला हाई वोल्टेज ड्रामे में बदल गया।

यह भी पढ़ें : झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिन तक जारी रहेगा बारिश का दौर

सोने की चेन को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पति कथित तौर पर एक ज्वेलरी दुकान से अपनी महिला मित्र के लिए सोने की चेन खरीदकर बाहर निकला था। इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई और दोनों को रोक लिया। पत्नी का आरोप था कि पति के पास घर के खर्च के लिए पैसे नहीं हैं, लेकिन वह दूसरी महिला के लिए महंगा गिफ्ट खरीद रहा है। इसी बात को लेकर सड़क पर दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। वीकेंड होने के कारण मेन रोड और अलबर्ट एक्का चौक पर पहले से ही काफी भीड़ थी। सड़क पर हो रहे विवाद को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रुक गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कराया शांत

सूचना मिलने पर पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया और वहां से रवाना किया। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

Share this news

संबंधित खबरें