मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की जमानत अर्जी पीएमएलए कोर्ट से खारिज, सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत

--Advertisment--

Samachar Post, रांची : जेल में बंद पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत अर्जी पीएमएलए की विशेष अदालत ने याचिका खारिज कर दी। 4 मई को दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हुई थी। उसके बाद फैसला सुरक्षित रख लिया गया था। हेमंत सोरेन जमीन घोटाले के आरोप में 31 जनवरी से जेल में बंद हैं। मामले में हेमंत सोरेन सहित 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। 
इधर, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ हेमंत सोरेन की एसएलपी पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई न्यायमूर्ति संजीव खन्ना एवं दीपांकर दत्ता की बेंच में हुई। कोर्ट ने हेमंत सोरेन को अंतरिम जमानत नहीं दी। मामले की अगली सुनवाई 17  मई को होगी। हेमंत सोरेन ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तर्ज पर कोर्ट से अपने लिए अंतरिम जमानत मांगी थी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment