डेंगू, चिकनगुनिया और जापानीज इंसेफेलाइटिस जैसे वैक्टर जनित रोग के नियंत्रण व प्रबंधन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Samachar Post | April 16, 2024 | 04:49 PM IST

Samachar Post, रांची : राज्य में डेंगू, चिकनगुनिया और जापानीज इंसेफेलाइटिस जैसे वैक्टर जनित रोगों के नियंत्रण एवं प्रबंधन के लिए मंगलवार को सभी जिला के पदाधिकारियों व स्वास्थ्य कर्मियों को राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बीके सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में डेंगू, चिकनगुनिया के साथ-साथ जापानीज इंसेफेलाइटिस रोग के नियंत्रण और प्रबंधन के लिए राष्ट्रीय रणनीति, रोगों की पहचान, लक्षण इंटोमोलाजिकल सर्विलेंस एवं वैक्टर प्रबंधन की जानकारी दी गई। इसके अलावा इन रोगों के त्वरित उपचार को लेकर जिलों में सेंटिनल साइट अस्पतालों में समुचित व्यवस्था और इन रोगों के नियंत्रण में विभिन्न विभागों की भूमिका के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। ताकि उनसे भी सहयोग लिया जा सके। रोगों के बचाव के उपाय के लिए जन जागरूकता पर भी प्रशिक्षित किया गया। 
इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. बीके सिंह ने कहा कि कुछ ही दिनों में मॉनसून का आगमन होनेवाला है और वो समय इन रोगों का प्रसारण काल होता है। इसलिए प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणार्थी अपने-अपने जिले में इसे अमल में लाएंगे। ताकि समय रहते रोगों का प्रबंधन किया जा सके। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी जिलों के वैक्टर जनित रोग पदाधिकारी, सलाहकार और एपिडेमोलॉजिस्ट मौजूद थे।
खबरों के साथ हर पल अपडेट रहने के लिए Samachar Post का मोबाइल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल करें। ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें। Click Here

Share this news

संबंधित खबरें