मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

कोलकाता की चिकित्सक के साथ रेप के बाद हत्या के विरोध में आज से हड़ताल पर रहेंगे सभी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स

--Advertisment--

रिम्स जेडीए वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अभिषेक ने कहा- जब तक मांगे पूरी नही होती तब तक हड़ताल पर रहेंगे, रिम्स की भी ओपीडी सेवा ठप रहेगी, सिर्फ इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी।


Samachar Post, रांची : कोलकाता के आरजी केएआर मेडिकल कॉलेज की सेकेंड ईयर पीजी की ड्यूटी के दौरान दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद से देश भर के डॉक्टरों में रोष है। सभी राज्यों में चिकित्सक आंदोलन कर आरोपी की गिफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इधर, रविवार को कैंडल मार्च निकाले के बाद सोमवार को रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने आईएमए के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मंगलवार से रिम्स समेत राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर और इंटर्न कार्यबहिष्कार करेंगे। 

ओपीडी सेवा ठप रखेंगे। रूटीन सर्जरी भी बाधित रहेगी। वार्ड में चिकित्सक ड्यूटी भी नही करेंगे। हालांकि जेडीए वाइस प्रेसिडेंट डॉ. अभिषेक ने कहा कि हड़ताल के दौरान गंभीर मरीजों की चिकित्सा में कोई लापरवाही नही बरती जाएगी। इमरजेंसी सेवा चालू रहेगी। उन्होंने कहा कि हमारी मांगें सरकार से है, जब तक वे पूरी नही होती तब तक सभी हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल की सूचना जेडीए ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, रिम्स निदेशक व डीन एकेडमिक समेत सभी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को भी दे दी गई है।


चिकित्सकों की मांगें
  • निष्पक्ष और गहन जांच के लिए मामले को तत्काल सीबीआई को स्थानांतरित किया जाए।
  • डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्यस्थल सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए। 
  • रात्रि पाली में काम करने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए वार्डों और इमरजेंसी में पुरुष/महिला डॉक्टरों के लिए अलग कमरे और शौचालय का प्रावधान सुनिश्चित किया जाए।  
  • पूरे कॉलेज और अस्पताल परिसर को कवर करने वाले पूरी तरह कार्यात्मक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए। 
  • पूरे परिसर और अस्पताल में 24×7 सक्षम गार्ड की व्यवस्था हो।
  • कॉलेज परिसर में कार्यात्मक स्ट्रीट लैंप लगाई जाए।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment