मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

YouTube डाउन! दुनिया भर में लाखों यूजर्स परेशान

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची : दुनिया के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube में मंगलवार सुबह अचानक तकनीकी खराबी आ गई। भारत, अमेरिका, ब्रिटेन समेत कई देशों के यूजर्स को वेबसाइट और मोबाइल ऐप दोनों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्लेटफॉर्म खोलने पर कई लोगों को “Something Went Wrong” का मैसेज दिखाई दिया, जबकि होमपेज और वीडियो स्ट्रीमिंग पूरी तरह ठप रही।

लाखों यूजर्स ने की शिकायत

आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट DownDetector के मुताबिक, सिर्फ अमेरिका में ही तीन लाख से ज्यादा यूजर्स ने YouTube डाउन होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। भारत और अन्य देशों से भी बड़ी संख्या में शिकायतें सामने आईं। यूजर्स को YouTube ऐप, YouTube Music और YouTube Kids पर भी कंटेंट लोड होने में परेशानी हुई।

कंपनी का बयान

समस्या सामने आते ही YouTube की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि वीडियो न चल पाने की समस्या को वे पहचान चुके हैं और उसे जल्द ठीक करने पर काम चल रहा है। टीम ने यूजर्स से धैर्य बनाए रखने की अपील की।

यह भी पढ़ें: रिम्स टेंडर विवाद अदालत पहुंचा, हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ #YouTubeDOWN

आउटेज के दौरान सोशल मीडिया पर #YouTubeDOWN ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने स्क्रीनशॉट साझा किए, मीम्स बनाए और जल्द सेवा बहाल करने की मांग की।

क्या थी वजह?

कंपनी के अनुसार, अचानक आई इस दिक्कत की वजह YouTube का रिकमेंडेशन सिस्टम रहा। इसी कारण होमपेज और अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे।

सेवा धीरे-धीरे बहाल

YouTube टीम ने बताया कि होमपेज अब फिर से काम करने लगा है और बाकी समस्याओं को पूरी तरह ठीक करने का काम जारी है। भारत में फिलहाल सेवा सामान्य हो चुकी है और आउटेज रिपोर्ट्स में भी लगातार कमी देखी जा रही है।

सुबह 5 बजे से दिखा असर

भारतीय समय के अनुसार सुबह करीब 5 बजे पहली बार आउटेज की रिपोर्ट आई। इसका असर भारत, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में साफ नजर आया। YouTube पर आई यह वैश्विक तकनीकी खराबी कुछ घंटों तक यूजर्स के लिए परेशानी का कारण बनी, लेकिन अब प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे सामान्य हो रहा है। कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही पूरी तरह सेवा बहाल कर दी जाएगी।

https://samacharpost.live/2026/02/rims-tender-dispute-high-court-hearing-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment