मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

बंगाल में योगी का तीखा हमला, बोले- BJP आई तो खत्म होगा गुंडाराज

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :विधानसभा चुनाव 2026 के प्रचार अभियान के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कटवा में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर जोरदार हमला बोला। उनके बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें :जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड का खुलासा: पहचान छिपाने के लिए गार्ड की हत्या

‘भाजपा सरकार बनी तो बदल जाएगी तस्वीर’

सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की “डबल इंजन” सरकार बनते ही कथित गुंडों और माफियाओं पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे लोग सड़कों पर झाड़ू लगाते या छोटे-मोटे काम करते नजर आएंगे। योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि राज्य में “गुंडाराज” और “सिंडिकेट राज” का माहौल है। उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता में आने के बाद कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देगी और लोगों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप

उन्होंने राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे विकास प्रभावित हुआ है। भाजपा के शासन में सुरक्षा के साथ-साथ सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

चुनावी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा बयान

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, योगी आदित्यनाथ का यह बयान बंगाल चुनाव को कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मुद्दे पर केंद्रित करने की रणनीति का हिस्सा है। पहले चरण के मतदान से पहले इस तरह के आक्रामक बयान चुनावी माहौल को और गरमा रहे हैं।

https://samacharpost.live/2026/04/ranchi-jagannathpur-temple-guard-murder-case-solved/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment