मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

9 मई को बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण, टैगोर जयंती के दिन बनेगा इतिहास

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। भाजपा ने राज्य में सरकार बनाने का दावा किया है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा। शपथग्रहण समारोह की तारीख खास मानी जा रही है, क्योंकि इसी दिन महान साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती भी है। बांग्ला कैलेंडर के अनुसार यह दिन 25 वैशाख को पड़ता है, जो सांस्कृतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

यह भी पढ़ें :चतरा एयर एम्बुलेंस हादसा: आजसू ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस

हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। शपथग्रहण समारोह में किन-किन नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा, इस पर भी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

ममता बनर्जी का आरोप

चुनाव नतीजों के बाद मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में गड़बड़ी हुई है और 100 से ज्यादा सीटें “लूटी” गईं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके एजेंटों को बूथ में प्रवेश नहीं करने दिया गया और उन्हें रोका गया।

छोटी राजनीति से ऊपर उठना चाहिए- राहुल गांधी

वहीं राहुल गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस और अन्य दलों को छोटी राजनीति से ऊपर उठना चाहिए। उनके मुताबिक यह केवल किसी एक पार्टी की हार-जीत का मामला नहीं, बल्कि पूरे देश के भविष्य से जुड़ा मुद्दा है।

https://samacharpost.live/2026/05/chatra-air-ambulance-crash-jharkhand-ajsu-meets-governor-demands-probe/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment