मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026: रुझानों में BJP आगे, TMC 100 सीटों के करीब

--Advertisment--

Samachar Post डेस्क, रांची :पश्चिम बंगाल की सियासत का सबसे अहम दिन आज है। 294 में से 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है और सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती हो रही है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाती दिख रही है और करीब 145 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस लगभग 100 सीटों के आसपास सिमटती नजर आ रही है। दोपहर तक तस्वीर पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें :भागलपुर में टला बड़ा हादसा: विक्रमशिला सेतु का हिस्सा गंगा में गिरा, यातायात बंद

भवानीपुर सीट पर नजर, ममता बनर्जी पीछे

सबसे ज्यादा चर्चा भवानीपुर सीट को लेकर है। यहां से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शुरुआती रुझानों में पीछे चल रही हैं। कोलकाता की अन्य सीटों पर भी कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जहां कभी TMC तो कभी BJP बढ़त बनाती दिख रही है। कई जगहों पर पोस्टल बैलेट की गिनती पूरी हो चुकी है और अब EVM के वोट गिने जा रहे हैं।

कड़ी सुरक्षा में मतगणना, कुछ जगह देरी

राज्यभर में मतगणना के लिए 77 केंद्र बनाए गए हैं, जहां केंद्रीय बलों की 700 कंपनियां तैनात हैं। हर केंद्र पर तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। हालांकि सिलीगुड़ी के कुछ इलाकों में तकनीकी कारणों से मतगणना शुरू होने में देरी की खबर है।

BJP में जश्न का माहौल, TMC दफ्तर में सन्नाटा

रुझानों में BJP की बढ़त के बाद कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है, जबकि TMC दफ्तर में सन्नाटा पसरा हुआ है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने कहा कि “ऐसा चुनाव बंगाल ने पहले कभी नहीं देखा।”

रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई दिलचस्पी

इस बार चुनाव में 92% से अधिक मतदान दर्ज किया गया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। खास बात यह रही कि महिला मतदाताओं की भागीदारी काफी अधिक रही, जिससे चुनावी नतीजों पर बड़ा असर पड़ सकता है।

2,900 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर

इस चुनाव में कुल 2,917 उम्मीदवार मैदान में हैं। अब सभी की नजर अंतिम नतीजों पर टिकी है। क्या TMC चौथी बार सत्ता में वापसी करेगी या BJP पहली बार बंगाल में सरकार बनाएगी, इसका फैसला कुछ ही घंटों में हो जाएगा।

https://samacharpost.live/2026/05/vikramshila-bridge-slab-collapse-bhagalpur-naugachia-ganga-river-incident/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment