विनेश फोगाट की धमाकेदार वापसी: कहा- खेल के प्रति प्यार और जुनून कभी खत्म नहीं हुआ

Samachar Post डेस्क, रांची :भारत की दिग्गज महिला पहलवान विनेश फोगाट ने संन्यास से वापसी की आधिकारिक घोषणा कर दी है। विनेश ने कहा कि वह फिर से मैट पर लौटने के लिए तैयार हैं और उनका लक्ष्य अब 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में अपना अधूरा सपना पूरा करना है।

यह भी पढ़ें :तेलंगाना में AWS का 58 हजार करोड़ का बड़ा निवेश, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगा मजबूती

पेरिस ओलंपिक के बाद कहा था अलविदा

2024 पेरिस ओलंपिक में विनेश इतिहास रचने के बेहद करीब थीं। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं, लेकिन मुकाबले से ठीक पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण डिस्क्वालिफाई कर दी गईं। भावुक विनेश ने इसके बाद संन्यास की घोषणा कर दी थी। लगभग डेढ़ साल बाद विनेश ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि उन्होंने इस समय के दौरान खुद को समझा और इस बात को महसूस किया कि खेल के प्रति मेरा प्यार और जुनून कभी खत्म नहीं हुआ था। वह सिर्फ दबाव और थकान के नीचे दब गया था।

मां बनने के बाद फिर रिंग में उतरेंगी

2025 में बेटे को जन्म देने के बाद विनेश अब उन चुनिंदा भारतीय महिला एथलीट्स में शामिल होंगी, जो मां बनने के बाद अंतरराष्ट्रीय खेलों में वापसी कर रही हैं। उन्होंने लिखा इस बार मैं अकेली नहीं हूं। मेरा बेटा मेरा सबसे बड़ा मोटिवेशन है।

लक्ष्य- 2028 में ओलंपिक गोल्ड

विनेश ने साफ कहा कि वह पहले से ज्यादा मजबूत मानसिकता और आत्मविश्वास के साथ वापसी कर रही हैं। उनका फोकस अब बिल्कुल स्पष्ट है। 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में भारत को स्वर्ण पदक दिलाना। उनकी वापसी से भारतीय कुश्ती जगत में नई ऊर्जा आ गई है और अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या विनेश 2028 में इतिहास रच पाएंगी।

संबंधित खबरें