UPSC Result 2023 : झारखंड के अभ्यर्थियों ने यूपीएससी में लहराया परचम, जमशेदपुर की स्वाति को ऑल इंडिया 17वां रैंक, पढ़ें किसे मिला कौन सा स्थान


Samachar Post, रांची : यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया। इस परीक्षा में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, अनिमेष प्रधान ने दूसरा रैंक और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। झारखंड के गढ़वा से उपायुक्त शेखर जमुआर की बेटी साक्षी जमुआर ने इस परीक्षा में 89वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा रांची के वैभव कुमार को 151वां स्थान और जमशेदपुर की स्वाति शर्मा को 17वां स्थान मिला है।

सीसीएल के मुख्य प्रबंधन का बेटा है वैभव…
सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड, दरभंगा हाउस रांची में पदास्थापित मुख्य प्रबंधक वीरेश कुमार के बेटे वैभव कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में सफलता पाई है। वैभव कुमार को 151वां स्थान प्राप्त हुआ है। जबकि झारखंड की स्वाति शर्मा को इस परीक्षा में 17वां स्थान मिला है। ये जमशेदपुर के मानगो निवासी पूर्व सैनिक संजय शर्मा की बेटी हैं।

Civil Services (Main) Examination, 2023

Final Result: https://t.co/rU1iyfMisl#UPSC https://t.co/AbltLCrZIy

— Union Public Service Commission (UPSC) (@upsc_official) April 16, 2024

Share this news

संबंधित खबरें