अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल: भारत बनाम श्रीलंका, वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें

Samachar Post डेस्क, रांची : अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत अपनी सेमीफाइनल भिड़ंत के लिए श्रीलंका से टकराएगा। इस मैच में बिहार के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी फाइनल में जगह बनाने के लिए मैदान में उतरेंगे।

भारत की प्रदर्शन यात्रा

भारत की अंडर-19 टीम ग्रुप ए में लगातार तीन जीत के साथ 6 अंकों के साथ टॉप पर रही और सेमीफाइनल में क्वालीफाई की। टीम ने यूएई, पाकिस्तान और मलेशिया को हराया है। वैभव सूर्यवंशी ने पहले मैच में 95 गेंदों में 171 रन की धमाकेदार पारी खेली और 14 छक्के मारकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला शांत रहा और वे सिर्फ 5 रन ही बना सके, लेकिन शानदार फील्डिंग की मदद से टीम ने 90 रन से जीत हासिल की। मलेशिया के खिलाफ भी उन्होंने अर्धशतक लगाया।

यह भी पढ़ें: भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला आज, अहमदाबाद में होगा फाइनल भिड़ंत

वैभव के रिकॉर्ड और उपलब्धियां

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यूथ टेस्ट में 78 गेंदों पर शतक, इंग्लैंड के खिलाफ 52 गेंदों में शतक, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सबसे कम उम्र में शतक, IPL 2025 में टी-20 में सबसे कम उम्र में शतक पिछले साल राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 14 साल की उम्र में 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा वैभव मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के हैं और युवा क्रिकेट में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं।

संबंधित खबरें