मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची के अनगड़ा में दर्दनाक हादसा, कुएं में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चंद्राटोली गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखराम मुंडा (42) और विनोद मुंडा (35) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें :सड़क किनारे चल रही युवती को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, चाईबासा में दर्दनाक हादसा

पानी निकालने के दौरान कुएं में गिरा विनोद

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विनोद मुंडा खेत जाने के बाद सिंचाई कूप से पानी निकालने पहुंचा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया। भाई को डूबता देख सुखराम मुंडा उसे बचाने के लिए तुरंत कुएं में कूद पड़े। हालांकि दोनों को बाहर नहीं निकाला जा सका और कुएं में डूबने से दोनों की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, विनोद मुंडा मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और अविवाहित था।

सुरक्षा व्यवस्था के अभाव पर उठे सवाल

ग्रामीणों ने बताया कि जिस सिंचाई कूप में हादसा हुआ, वह लगभग 30 फीट गहरा है और उसमें 22 से 23 फीट तक पानी भरा हुआ था। यह कुआं करीब दो वर्ष पहले मनरेगा योजना के तहत बनाया गया था, लेकिन अब तक उसकी सुरक्षा के लिए मुंडेर (बाउंड्री) का निर्माण नहीं कराया गया था। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने ऐसे सिंचाई कूपों के चारों ओर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। साथ ही राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और आश्रितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

https://samacharpost.live/2026/06/chaibasa-woman-killed-by-speeding-tractor-on-chakradharpur-sonua-road-video-goes-viral/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment