तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: जीविका दीदियों को सरकारी कर्मी का दर्जा, 30 हजार वेतन और ब्याज मुक्त ऋण

Rupa Kumari | October 22, 2025 | 12:19 PM IST

Samachar Post डेस्क, रांची : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले RJD नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने आवास पोलो रोड पर प्रेस वार्ता की और जीविका दीदियों, संविदा कर्मियों और बिहार की माताओं-बहनों के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग गरीबी, महंगाई और बेरोजगारी से तंग हैं और बदलाव चाहते हैं।

जीविका दीदियों के लिए घोषणाएं

सरकारी कर्मचारी का दर्जा: तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों का अब तक शोषण हुआ है।

  • वेतन: 30,000 रुपये प्रतिमाह + 2,000 रुपये मासिक भत्ता।
  • ऋण: मौजूदा ऋण ब्याज मुक्त होंगे और दो साल के लिए नया ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा।
  • बीमा: 5 लाख रुपये तक का बीमा कवर।

संविदा कर्मियों के लिए बड़ा वादा

सरकार बनने पर सभी संविदा कर्मियों को स्थायी नौकरी। उनका शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण खत्म होगा। कमीशनखोरी और 18% जीएसटी की कटौती बंद।

यह भी पढ़ें: भारतीय रेलवे बर्थ नियम: लोअर और मिडिल बर्थ के सही इस्तेमाल का तरीका

‘MAA और BETI’ योजना

  • BETI: लाभ, शिक्षा, प्रशिक्षण और आय।
  • MAA: मकान, अन्न और आमदनी।

तेजस्वी ने बताया कि इन योजनाओं के तहत बेटियों और माताओं के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

नियोजित शिक्षकों और परिवारों को नौकरी

पहले नियोजित शिक्षकों को स्थायी करने का वादा पूरा किया गया। जिन परिवारों में सरकारी नौकरी नहीं है, उन्हें 20 दिन में कानून बनाकर और 20 महीने में नौकरी देने का वादा। तेजस्वी ने दोहराया, “जो मैं कहता हूँ, वह करता हूँ।”

RJD की चुनावी रणनीति

RJD ने इस बार 143 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। तेजस्वी यादव राघोपुर से चुनाव लड़ रहे हैं।

  • महिला उम्मीदवार: 24
  • यादव उम्मीदवार: 50
  • मुस्लिम उम्मीदवार: 18

कुल 76 विधायकों में से 31 को टिकट नहीं मिला।

Share this news

संबंधित खबरें