मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान: माई बहिन योजना में महिलाओं को एकमुश्त 30 हजार रुपए

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, पटना :महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने मंगलवार सुबह अपने चुनावी वादों की झड़ी लगाई। उन्होंने कहा कि माई बहिन योजना के तहत महिलाओं के खातों में एक साल की पूरी राशि, यानी 30 हजार रुपये एकमुश्त, 14 जनवरी से ट्रांसफर की जाएगी।

यह भी पढ़ें :देश के 12 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

महत्वपूर्ण चुनावी वादे

  • जीविका कम्युनिटी मोबिलाइजर: इन्हें स्थायी किया जाएगा और हर महीने 30 हजार रुपये मासिक भुगतान मिलेगा।
  • किसानों के लिए सिंचाई: सिंचाई में बिजली पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। वर्तमान में राज्य सरकार सिंचाई के लिए 55 पैसे प्रति यूनिट वसूलती है।
  • व्यापार मंडल का दर्जा: राज्य के 8463 व्यापार मंडलों को जनप्रतिनिधि का दर्जा दिया जाएगा।
  • हर परिवार को नौकरी: विशेषज्ञों की सलाह के बाद महागठबंधन सरकार हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा कर रही है। तेजस्वी यादव ने अपने 17 महीने के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि उस दौरान 5 लाख लोगों को नौकरी दी गई, जबकि 3.5 लाख प्रक्रियाधीन हैं।

तेजस्वी यादव ने भाजपा की योजनाओं की आलोचना करते हुए कहा कि उनकी योजनाएं व्यवहारिक और संभव हैं, और जब महागठबंधन सरकार बनेगी, तो ये सभी योजनाएं जनता के सामने साबित होंगी।

https://samacharpost.live/2025/11/india-voter-list-sir-2025/

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment