मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

Breaking: राज्यसभा चुनाव पर JMM का बड़ा बयान, सुप्रियो भट्टाचार्य बोले- दोनों सीटों पर हमारा हक

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि JMM ने हमेशा कांग्रेस के साथ “एकतरफा प्यार” निभाया है और राज्यसभा की दोनों सीटों पर झामुमो का अधिकार बनता है।

यह भी पढ़ें :गौरव वल्लभ होंगे झारखंड से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार, पार्टी में सहमति की चर्चा तेज

कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित करने पर जताई नाराजगी

मीडिया से बातचीत के दौरान सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा किए जाने से पार्टी को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सबसे बड़ी सहयोगी शक्ति होने के नाते JMM का दोनों सीटों पर स्वाभाविक दावा है और इस विषय पर पार्टी गंभीरता से विचार कर रही है।

प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बढ़ी चर्चा

गौरतलब है कि कांग्रेस ने गुरुवार को झारखंड की एक राज्यसभा सीट के लिए प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कांग्रेस के इस फैसले के बाद राज्य की राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि महागठबंधन के भीतर सीटों के बंटवारे को लेकर मतभेद सामने आ सकते हैं।

महागठबंधन में बढ़ सकता है दबाव

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि JMM के इस बयान से गठबंधन की अंदरूनी राजनीति पर असर पड़ सकता है। हालांकि अभी तक कांग्रेस की ओर से सुप्रियो भट्टाचार्य के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की राजनीति में लगातार नए समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। अब सभी की नजर JMM और कांग्रेस के अगले कदम पर टिकी हुई है। आने वाले दिनों में उम्मीदवारों और सीटों को लेकर महागठबंधन के भीतर और मंथन होने की संभावना जताई जा रही है।

https://samacharpost.live/2026/06/gaurav-vallabh-bjp-rajya-sabha-candidate-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment