मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

टेरर फंडिंग केस में प्रदीप राम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, मामले में नया मोड़

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : मगध आम्रपाली टेरर फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी प्रदीप राम को बड़ी राहत मिली है सुप्रीम कोर्टने उन्हें जमानत दे दी है, जिससे लंबे समय से चल रहे इस मामले में नया मोड़ आ गया है। प्रदीप राम की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता बालाजी श्रीनिवासन और आकृति प्रिया ने सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत देने का फैसला सुनाया।

हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

इससे पहले प्रदीप राम ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन वहां से उन्हें राहत नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। यह मामला साल 2016 का है, जब पुलिस ने प्रदीप राम के आवास पर छापेमारी कर करीब 85 लाख रुपये नकद बरामद किए थे। इस संबंध में टंडवा थाना में कांड संख्या 2/2016 दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें: 40 लाख की घूस मांगने वाला क्लर्क ACB के हत्थे चढ़ा, दलाल समेत गिरफ्तार

ईडी ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग केस

इस केस को आधार बनाते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी प्रदीप राम के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। जांच एजेंसी इस पूरे मामले को टेरर फंडिंग एंगल से भी जांच रही थी। सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद मामले की स्थिति बदल गई है। हालांकि जांच और कानूनी प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल इस फैसले के बाद सभी की नजर अब आगे की जांच और कोर्ट की आगामी सुनवाई पर टिकी हुई है।

https://samacharpost.live/2026/03/saraikela-acb-bribe-case-clerk-arrested-40-lakh/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment