मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में छात्र अधिकार पदयात्रा आज पहुंचेगी अंतिम चरण में

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : शिक्षा सुधार और छात्र हितों की मांगों को लेकर निकाली गई 6 दिवसीय छात्र अधिकार पदयात्रा मंगलवार को अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ गई। 20 किलोमीटर की यह यात्रा बूटी मोड़ से शुरू होकर शहर के प्रमुख इलाकों से गुजरते हुए पुरानी विधानसभा परिसर में समाप्त होगी। इस पदयात्रा का नेतृत्व जेएलकेएम के नेता देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं। शुरुआत से ही बड़ी संख्या में छात्र, युवा प्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता इसमें शामिल हुए। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शिक्षा सुधार, रोजगार और छात्र अधिकारों से जुड़ी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया।

पदयात्रा ने शहर के प्रमुख मार्गों पर दिखाई मजबूती

पदयात्रा बरियातू, रेडियम रोड, रातू रोड, अरगोड़ा चौक और बिरसा चौक जैसे अहम क्षेत्रों से होकर गुज़री। कई जगह स्थानीय लोग भी शामिल हुए और छात्रों के आंदोलन को समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें: RCCF मिश्रा पर खनन संरक्षण का आरोप और गहराया, केंद्र ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए

“यह सिर्फ प्रतीक नहीं, समाधान की मांग है” महतो

महतो ने कहा कि यात्रा छात्रों की आर्थिक और नीतिगत चुनौतियों को सामने लाने का ठोस प्रयास है। सरकार से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में निर्णायक कदम उठाने की मांग की गई।

गांव-कस्बों में छात्रों की आवाज़ को जोड़ा

उन्होंने बताया कि यह यात्रा गांवों, कस्बों और शहरों में छात्रों और युवाओं को एक मंच पर लाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी है।सूत्रों के अनुसार, पदयात्रा का समापन पुरानी विधानसभा परिसर में होगा, जिसे शिक्षा और छात्र अधिकारों पर व्यापक चर्चा का केंद्रीय मंच माना जाता है।

https://samacharpost.live/2025/12/cid-report-illegal-mining-hazaribagh-rccf-mishra-accused-corruption-case/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment