मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के 114 शिक्षकों को प्रमोशन, लंबे इंतजार के बाद मिली राहत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में आयोजित सिंडिकेट की आपात बैठक में बड़ा निर्णय लिया गया। बैठक का मुख्य एजेंडा वर्ष 2008 में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की पदोन्नति था, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। इस फैसले के तहत कुल 114 शिक्षकों को स्टेज-1 से स्टेज-2 में प्रमोशन दिया गया है।

यह भी पढ़ें :औरंगाबाद-पटना के बीच 4 लेन सड़क का प्रस्ताव, झारखंड तक कनेक्टिविटी होगी बेहतर

लंबे समय से लंबित था मामला

यह मामला लंबे समय से लंबित था और शिक्षक लगातार पदोन्नति की मांग कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले JPSC ने इन शिक्षकों के प्रमोशन के लिए अनुशंसा की थी। इसके बाद फाइल विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में अंतिम स्वीकृति के लिए रुकी हुई थी, जिसे अब मंजूरी मिल गई है।

बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ अधिकारी

बैठक की शुरुआत कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा के स्वागत भाषण से हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह ने की। इस दौरान डीएसडब्ल्यू डॉ. जैनेन्द्र यादव, प्रोक्टर डॉ. राजीव कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही आमंत्रित सदस्य एफए बृजनंदन ठाकुर और एफओ डॉ. संजय कुमार सिन्हा भी बैठक में शामिल हुए।

शिक्षकों में खुशी का माहौल

114 शिक्षकों को प्रमोशन मिलने के बाद विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। लंबे समय से लंबित इस फैसले को शिक्षकों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। इससे न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

https://samacharpost.live/2026/05/aurangabad-patna-4-lane-road-project-hariharaganj-nhai-proposal/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment