सिमडेगा के शाहपुर पंचायत में अफीम की अवैध खेती का खुलासा, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Rupa Kumari | February 18, 2026 | 03:30 PM IST
  • जंगल से सटे इलाके में सफेद-गुलाबी फूलों से लहलहाती नशीली फसल, प्रशासन अलर्ट

Samachar Post रिपोर्टर, सिमडेगा : सिमडेगा जिले के कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर पंचायत में अफीम की अवैध खेती का गंभीर मामला सामने आया है। शाहपुर पंचायत के जंगल से सटे जितिया टोली इलाके में असामाजिक तत्वों द्वारा बड़े पैमाने पर नशीली फसल उगाए जाने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है।

फूलों ने खोला राज

जानकारी के अनुसार, गांव के समीप जंगल क्षेत्र में सफेद और गुलाबी रंग के फूलों से लहलहाती फसल को देखकर स्थानीय लोग चौंक गए। फूलों की बनावट और रंगत देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ, जिसके बाद यह स्पष्ट हुआ कि यह अफीम की खेती है। इसके बाद मामले की जानकारी प्रशासन तक पहुंचाई गई।

यह भी पढ़ें: जामताड़ा कुर्मी पाड़ा में अचानक आग, बिचाली का ढेर जलकर राख, हजारों का नुकसान

एसपी ने दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

अवैध खेती की सूचना सीधे सिमडेगा एसपी तक पहुंचने के बाद उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोलेबिरा थाना प्रभारी को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम अब क्षेत्र की घेराबंदी कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

प्रशासन का कहना है कि अवैध अफीम की खेती में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share this news

संबंधित खबरें