सिमडेगा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

Meenu | May 24, 2026 | 05:09 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,सिमडेगा :सिमडेगा जिले में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर जिले में कुल 44 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें 13 सब-इंस्पेक्टर (SI) और 31 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) शामिल हैं। एसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बेहतर पुलिसिंग, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और मामलों के समयबद्ध निष्पादन को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

यह भी पढ़ें :रांची में युवती से छेड़छाड़ का मामला, लालपुर थाना पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लंबे समय से जमे अधिकारियों का बदला गया पदस्थापन

पुलिस विभाग के अनुसार लंबे समय से एक ही थाना या कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन का मानना है कि इस बदलाव से थाना स्तर पर कामकाज में तेजी आएगी और लंबित मामलों के निष्पादन में सुधार होगा।

बेहतर पुलिसिंग और त्वरित सेवा पर जोर

सिमडेगा पुलिस का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना तथा आम लोगों को बेहतर और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराना है। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है। पुलिस विभाग के मुताबिक यह तबादला प्रशासनिक आवश्यकता और प्रभावी पुलिसिंग व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया गया है।

Share this news

संबंधित खबरें