मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

श्रावणी मेला 2026: कांवड़ियों की सुविधा के लिए सरकार ने जारी किए ₹4 करोड़, पेयजल और सफाई व्यवस्था होगी मजबूत

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : श्रावणी मेला 2026 में आने वाले लाखों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए झारखंड सरकार ने पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने देवघर और बासुकीनाथ में पानी और सफाई संबंधी व्यवस्थाओं के लिए कुल ₹4 करोड़ की राशि जारी की है। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी राशि में देवघर नगर निगम को ₹3 करोड़ और बासुकीनाथ नगर पंचायत को ₹1 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इस राशि का उपयोग श्रावणी मेले के दौरान पेयजल आपूर्ति, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने में किया जाएगा।

श्रद्धालुओं को नहीं होगी पानी और सफाई की परेशानी

सरकार का उद्देश्य है कि मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो और पूरे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। हर वर्ष श्रावणी मेले में लाखों श्रद्धालु देवघर और बासुकीनाथ पहुंचते हैं, जिससे नगर निकायों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। नगर विकास एवं आवास विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि राशि प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर उसे आहरित कर कार्य शुरू कर दिए जाएं। साथ ही विकास कार्यों की जानकारी विभाग को उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।

उपयोगिता प्रमाण-पत्र देना होगा अनिवार्य

विभाग ने स्पष्ट किया है कि खर्च की गई राशि का पूरा लेखा-जोखा रखा जाएगा। कार्य पूरा होने के बाद उपयोगिता प्रमाण-पत्र (Utilization Certificate) महालेखाकार, झारखंड और नगर विकास एवं आवास विभाग को जमा करना अनिवार्य होगा। सरकार ने निर्देश दिया है कि सभी कार्य झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 तथा अन्य लागू वित्तीय नियमों के अनुरूप किए जाएं। विभाग ने अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखते हुए योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें : श्रावणी मेले से पहले देवघर और बासुकीनाथ को ₹6 करोड़ की सौगात, विकास कार्यों में आएगी तेजी

श्रावणी मेले की तैयारियों में तेजी

श्रावणी मेले को लेकर राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुटे हुए हैं। पेयजल और स्वच्छता के लिए अतिरिक्त राशि जारी होने से मेला क्षेत्र में सुविधाओं को और बेहतर बनाने में मदद मिलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकेगा।

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment