मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

सरायकेला में अवैध बालू खनन पर सख्ती, तिरुलडीह में देर रात कई हाइवा की जांच

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, सरायकेला : जिले में अवैध बालू खनन और गैर-कानूनी परिवहन के खिलाफ प्रशासन और पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में सोमवार देर रात तिरुलडीह थाना क्षेत्र में पुलिस ने अचानक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बालू लदे कई हाइवा और ट्रकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई।

बालू लदे वाहनों को रोककर हुई जांच

चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सड़क से गुजर रहे बालू लदे वाहनों को रोककर माइनिंग चालान, परिवहन परमिट और वाहन से जुड़े अन्य जरूरी कागजातों की जांच की। अधिकारियों ने मौके पर दस्तावेजों का सत्यापन किया और वैध कागजात वाले वाहनों को जांच के बाद जाने दिया।

अवैध परिवहन पर प्रशासन की नजर

जिले में बालू के अवैध कारोबार से जुड़ी शिकायतों को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से इस तरह के औचक जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। देर रात हुई कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। प्रशासन की ओर से अवैध खनन और बालू के गैर-कानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए आगे भी औचक निरीक्षण और सघन जांच अभियान जारी रखने की बात कही जा रही है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment