राज्यपाल संतोष गंगवार ने आडवाणी से की मुलाकात, बेटे की शादी का दिया न्योता

Meenu | November 8, 2025 | 04:31 PM IST

Samachar Post रिपोर्टर,रांची :झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने शनिवार को दिल्ली दौरे के दौरान कई वरिष्ठ नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात की। इस क्रम में उन्होंने भारत रत्न और पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी से उनके आवास पर मुलाकात कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में आडवाणी जी का योगदान अमूल्य है, उनके विचार और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर उन्होंने आडवाणी को अपने पुत्र के विवाह एवं आशीर्वाद समारोह में शामिल होने का सादर आमंत्रण भी दिया।

यह भी पढ़ें :बेड़ो में महादानी मैदान के आसपास निषेधाज्ञा लागू

अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी की भेंट

राज्यपाल संतोष गंगवार ने पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा से भी मुलाकात कर उन्हें अपने पुत्र के विवाह समारोह में आमंत्रित किया।

सौहार्द और पारिवारिक आत्मीयता की मिसाल

दिल्ली में हुई ये भेंट औपचारिक मुलाकात से आगे बढ़कर सौहार्द, सम्मान और पारिवारिक आत्मीयता का प्रतीक रही, जिसकी राजनीतिक हलकों में चर्चा है।

Share this news

संबंधित खबरें