मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

साहिबगंज में नकली कीटनाशक का बड़ा भंडाफोड़, साढ़े तीन करोड़ की खेप जब्त

--Advertisment--

  • साहिबगंज में नकली कीटनाशक का बड़ा नेटवर्क उजागर

Samachar Post रिपोर्टर, साहिबगंज : साहिबगंज जिले के मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र में नकली कीटनाशक बनाने और पैकिंग करने का बड़ा मामला सामने आया है। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।

घर से बरामद हुए नकली डिब्बे और स्टीकर

महादेवरण गांव में शंभु पंडित की पत्नी पुतुल देवी के घर से नकली कीटनाशक से भरे डिब्बे, खाली डिब्बे और बड़ी संख्या में स्टीकर बरामद किए गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और मौके पर कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें: ‘टाइगर’ जयराम महतो ने बजट सत्र में मचाया सियासी धमाका, सात कटौती प्रस्ताव से सरकार-विपक्ष दोनों घिरे

कंपनी की शिकायत पर खुला मामला

यह पूरा मामला इंडोफिल इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी की शिकायत के बाद सामने आया। कंपनी को सूचना मिली थी कि उनकी ओरिजिनल दवा “एलेक्टो” की नकली पैकिंग यहां की जा रही है। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधि प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू हुई।

एसडीओ-एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी

एसडीओ अमर जान आइंद और एसडीपीओ किशोर तिर्की के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान 1610 भरे हुए नकली डिब्बे, 25,272 स्टीकर और बड़ी संख्या में खाली डिब्बे बरामद किए गए।

साढ़े तीन करोड़ के कारोबार का अंदेशा

अधिकारियों के अनुसार, एक डिब्बे की कीमत करीब 1350 रुपये है। बरामद सामग्री के आधार पर अनुमान है कि यहां करीब 3.5 करोड़ रुपये तक की नकली कीटनाशक तैयार की जा सकती थी। इससे यह साफ है कि यह एक संगठित नेटवर्क के तहत चल रहा था।

महिला हिरासत में, ऑटो चालक पर शक

मामले में पुतुल देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। महिला ने बताया कि एक ऑटो चालक सामान लेकर आया था और उसे छोटे डिब्बों में पैक करने के लिए कहा गया था। इसके बदले उसे प्रति डिब्बा 2 रुपये देने की बात कही गई थी।

पूरे नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नकली कीटनाशक रैकेट के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कहां तक फैला है। इस कार्रवाई में जिला प्रशासन और कृषि विभाग के कई अधिकारी शामिल रहे।

https://samacharpost.live/2026/03/jairam-mahto-budget-session-jharkhand-assembly-cut-motion-jlkm-mla/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment