मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

मदर्स डे से पहले मां को मिला नया जीवन, रांची स्टेशन पर RPF महिला सिपाही ने बचाई जान

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :मदर्स डे से ठीक पहले रांची रेलवे स्टेशन पर मानवता और बहादुरी की मिसाल देखने को मिली। RPF की महिला कांस्टेबल साविता गारी ने अपनी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री की जान बचा ली। घटना उस वक्त हुई जब एक छोटे बच्चे के सामने उसकी मां चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई थी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक रांची मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी लगातार बढ़ाई गई है। इसी दौरान 9 मई 2026 को रांची रेलवे स्टेशन पर यह बड़ा हादसा टल गया।

यह भी पढ़ें :SSC GD परीक्षा में कदाचार का मामला, रांची के एग्जाम सेंटर से 6 गिरफ्तार

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 18611 रांची-बनारस एक्सप्रेस स्टेशन से खुल रही थी। इसी दौरान एक यात्री अपनी पत्नी और छोटे बच्चे के साथ जल्दबाजी में ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रेन पकड़ने के दौरान महिला यात्री का संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच गैप में गिर गई। महिला कुछ दूरी तक ट्रेन के साथ घसीटने लगी, जिससे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

महिला कांस्टेबल ने दिखाई बहादुरी

ड्यूटी पर मौजूद महिला कांस्टेबल साविता गारी ने जैसे ही घटना देखी, तुरंत दौड़कर महिला को पकड़ लिया। उन्होंने पूरी मजबूती के साथ महिला को संभाले रखा और ट्रेन रुकने तक उसे सुरक्षित पकड़े रहीं। उनकी तत्परता और बहादुरी की वजह से महिला की जान बच गई और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद स्टेशन पर मौजूद लोगों ने भी महिला कांस्टेबल की सराहना की।

ऑपरेशन जीवन रक्षा के तहत सफल रेस्क्यू

रेलवे सुरक्षा बल की ओर से चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षा” के तहत इसे एक और सफल बचाव अभियान माना जा रहा है। रेलवे अधिकारियों ने महिला कांस्टेबल की सतर्कता और साहस की जमकर प्रशंसा की है।

https://samacharpost.live/2026/05/ssc-gd-exam-cheating-case-ranchi-six-arrested/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment