मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रिम्स में पेयजल संकट दूर करने की पहल, CSR के तहत सुधरेंगी खराब वाटर यूनिट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची :राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या को दूर करने की दिशा में अब बड़ी पहल शुरू की गई है। भीषण गर्मी और हीटवेव के बीच मरीजों, उनके परिजनों और अस्पताल आने वाले लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में रिम्स प्रशासन ने खराब पड़े वाटर यूनिटों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रिम्स प्रशासन के समन्वय से मिनु मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी CSR पहल के तहत अस्पताल परिसर में लगी पेयजल इकाइयों के तकनीकी सर्वे, मरम्मत और रखरखाव में सहयोग देने की सहमति दी है। कंपनी के प्रस्ताव को रिम्स प्रबंधन ने मंजूरी भी दे दी है। इस पूरी पहल की जिम्मेदारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेन्द्र बिरुआ की अध्यक्षता में आगे बढ़ाई जा रही है। इस दौरान डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. डॉ. शिव प्रिये, डॉ. अजय कुमार, डॉ. साकेत वर्मा और डॉ. शिशिर भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :जामताड़ा महिला थाना से पूछताछ के लिए रखी गई महिला फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

शुरुआती जांच में 10 यूनिट मिली खराब

रिम्स परिसर में अलग-अलग स्थानों पर लगी पेयजल यूनिटों की प्रारंभिक तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान करीब 10 यूनिट ऐसी मिलीं, जिन्हें मामूली मरम्मत, सर्विसिंग और कुछ पुर्जे बदलकर दोबारा चालू किया जा सकता है। पहले चरण में इन्हीं यूनिटों को दुरुस्त किया जाएगा। इसके बाद जरूरत के अनुसार अन्य मशीनों की भी मरम्मत और तकनीकी बदलाव किए जाएंगे ताकि अस्पताल में लगातार साफ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

नियमित मेंटेनेंस की भी होगी व्यवस्था

रिम्स प्रशासन सिर्फ मरम्मत तक सीमित नहीं रहना चाहता। योजना है कि अधिकृत सर्विस एजेंसियों के जरिए पेयजल इकाइयों का नियमित मेंटेनेंस भी कराया जाए। इससे भविष्य में मशीनें लंबे समय तक खराब नहीं रहेंगी और मरीजों को बार-बार परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। बीते कुछ दिनों से रांची समेत पूरे झारखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। इसी दौरान रिम्स में पेयजल संकट की शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कई मरीजों और उनके परिजनों को बाहर से पानी खरीदकर लाना पड़ रहा था। कुछ रिपोर्टों में साफ पानी की कमी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करने की बात भी सामने आई थी। रिम्स में पानी की समस्या कोई नई नहीं है। इससे पहले भी कई बार पाइपलाइन खराब होने और पानी सप्लाई बाधित होने की वजह से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ी है। ऐसे में प्रशासन की इस नई पहल को राहत भरा कदम माना जा रहा है।

अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद

रिम्स प्रशासन की इस पहल से उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अस्पताल की पेयजल व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। खासकर गर्मी के मौसम में मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिल सकती है। साथ ही CSR के जरिए निजी कंपनियों की भागीदारी से अस्पताल की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में भी मदद मिलने की संभावना है।

https://samacharpost.live/2026/05/jamtara-woman-missing-from-mahila-thana-police-search-cctv-investigation/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Meenu

Reporter  |  Samachar Post

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment