RIMS डेंटल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट के 17 पदों पर बहाली, 26-27 मई को वॉक-इन इंटरव्यू

Samachar Post | May 21, 2025 | 08:28 AM IST

Samachar Post, रांची : रिम्स के डेंटल कॉलेज में अलग-अलग विभागों के लिए सीनियर रेजिडेंट के 17 पदों पर रिक्तियां निकाली गई है। रिम्स प्रबंधन द्वारा निकाले गए विज्ञापन के अनुसार, यह पद 3 साल के लिए होंगे। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 26 और 27 मई को सुगह 9:30 बजे निदेशक कार्यालय पहुंचना होगा। सीनियर रेजिडेंसी के लिए डेंटल में पोस्ट ग्रेजुएट (एमडीएस) की डिग्री होनी अनिवार्य है। आवेदन के लिए सामान्य और बीसी-1 व 2 उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि एसटी व एससी उम्मीदवारों के लिए 50 साल रखी गई है। दोनों श्रेणियों में विकलांग उम्मीदवारों को 5 साल की उम्र में छुट दी गई है।

इन विभागाें में इतने पद के लिए निकाले गए है आवेदन

  • ओरल पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी एंड फोरेंसिक ओडोंटोलॉजी – 2 पद
  • ओरल मैक्सिल्लोफेशियल सर्जरी एंड इंप्लांटोलॉजी – 2 पद
  • ऑर्थोडोंटिक्स एंड डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स – 3 पद
  • पीडोडोंटिक्स एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री – 2 पद
  • ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी – 3 पद
  • पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री एंड प्रिवेंटिव डेंटिस्ट्री – 2 पद
  • कंजर्वेटिव इंडोडोटिक्स एंड एस्थेटिक डेंटिस्ट्री – 3 पद
Share this news

संबंधित खबरें