मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में UPSC प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी पूरी, 24 मई को 36 केंद्रों पर परीक्षा

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची: रांची में 24 मई को होने वाली UPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल कार्यालय में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने की। इस वर्ष रांची के 36 परीक्षा केंद्रों पर कुल 16,531 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

UPSC प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। बैठक में परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों की विस्तार से जानकारी दी गई। आयुक्त के सचिव आलोक कुमार ने परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रमंडलीय आयुक्त ने सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली, शौचालय और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा से एक दिन पहले सभी केंद्रों का निरीक्षण पूरा करने को कहा गया है, ताकि किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जा सके।

यह भी पढ़ें: सड़क हादसे में माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा हुए तीन बच्चे, DC बोले- पढ़ाई और भविष्य की जिम्मेदारी प्रशासन की

सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विशेष तैयारी की गई है। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अलावा अलग पुलिस टीम में तीन पुरुष और दो महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी अनिवार्य होगी।अभ्यर्थियों की प्रवेश के समय मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी परीक्षार्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

एडमिट कार्ड और पहचान पत्र की होगी जांच

सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड का पहचान पत्र से मिलान अनिवार्य किया गया है। प्रशासन ने UPSC की गाइडलाइन का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, अपर जिला दंडाधिकारी राजेश्वर नाथ आलोक, निदेशक पोस्टल सर्विस, प्रतिनियुक्त पदाधिकारी और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के शिक्षक समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

https://samacharpost.live/2026/05/bokaro-chandankiyari-road-accident-orphan-children-government-help-2026/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment