मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची में आज इन रास्तों पर नो-एंट्री, ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार को रांची में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जुलूस को देखते हुए रांची ट्रैफिक पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक बस, ट्रक और अन्य भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे वाहनों को रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जाने की व्यवस्था की गई है।

दोपहर 12 बजे से इन रास्तों पर नो-एंट्री

जुलूस के दौरान दोपहर 12 बजे से जुलूस समाप्त होने तक सर्जना चौक से राजेंद्र चौक के बीच छोटे-बड़े सभी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके तहत सर्जना चौक से वूल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी, रतन पीपी, सुजाता चौक, बिग बाजार होते हुए राजेंद्र चौक तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कांटाटोली से कुम्हार टोली, नया टोली होते हुए पत्थलकुदवा, प्लाजा चौक से मिशन चौक, मिशन चौक से कर्बला चौक और कर्बला चौक से काली मंदिर व वूल हाउस की ओर जाने वाले मार्गों पर भी वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर किसी भी मार्ग को डायवर्ट या पूरी तरह बंद किया जा सकता है।

सुरक्षा के लिए 500 से ज्यादा जवान तैनात

जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची में 500 से अधिक अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। सुरक्षा व्यवस्था में चार IPS अधिकारी, तीन DSP, करीब आधा दर्जन थाना प्रभारी और क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) को लगाया गया है। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर मंगलवार को पुलिस ने अलबर्ट एक्का चौक से डोरंडा तक फ्लैग मार्च भी किया। अधिकारियों ने संवेदनशील इलाकों और जुलूस के संभावित मार्गों का निरीक्षण किया।

बाइक दस्ते ने भी की पेट्रोलिंग

पैदल फ्लैग मार्च के साथ पुलिस के बाइक दस्ते ने मेन रोड, एकरा और डोरंडा थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग की। इस दौरान प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया गया। सिटी एसपी पारस राणा समेत कई पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ड्रोन के जरिए निगरानी भी करेगी। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए ब्रीफ किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी तरह का व्यवधान पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : रांची सदर अस्पताल में पत्रकारों की एंट्री पर रोक, अनुमति के बाद ही कर सकेंगे रिपोर्टिंग

पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील

रांची पुलिस ने लोगों से पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है। जुलूस को देखते हुए शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस की लगातार निगरानी जारी रहेगी।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment