मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची सदर अस्पताल में पत्रकारों की एंट्री पर रोक, अनुमति के बाद ही कर सकेंगे रिपोर्टिंग

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : सदर अस्पताल समेत जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों के प्रवेश और रिपोर्टिंग को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सिविल सर्जन डॉ. अमरेंद्र प्रसाद ने 11 बिंदुओं में नियम तय किए हैं। इसके तहत अस्पताल के संवेदनशील क्षेत्रों में मीडिया के प्रवेश पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अब पत्रकारों को अस्पताल में रिपोर्टिंग या कवरेज के लिए संबंधित अस्पताल प्रबंधन या अधिकृत अधिकारी से पहले अनुमति लेनी होगी।

ICU और ऑपरेशन थिएटर जैसे क्षेत्रों में प्रवेश प्रतिबंधित

नए निर्देश के अनुसार ICU-HDU, SNCU, इमरजेंसी, ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, प्रोसीजर रूम और नर्सिंग एरिया जैसे संवेदनशील स्थानों में मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि इन क्षेत्रों में मरीजों का इलाज और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए मीडिया गतिविधियों को नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।

मरीजों की निजता और पहचान की सुरक्षा पर जोर

निर्देश में मरीजों की गोपनीयता, निजता और गरिमा की रक्षा को व्यवस्था का मुख्य आधार बताया गया है। वार्ड और संवेदनशील क्षेत्रों में मीडिया की गतिविधियों को अनुमति के दायरे में रखा जाएगा। मरीजों की तस्वीर या वीडियो बनाने और उनकी पहचान सार्वजनिक करने से पहले निर्धारित नियमों और आवश्यक अनुमति का पालन करना अनिवार्य होगा। अस्पताल प्रबंधन को भी निर्धारित छह मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

छात्र आंदोलन के दौरान हुई परेशानी के बाद फैसला

अस्पताल में नए नियम लागू करने के पीछे हाल में हुए छात्र आंदोलन के दौरान की स्थिति को भी एक कारण बताया गया है। आंदोलन के दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों की कवरेज के लिए बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों की मौजूदगी, अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती और छात्रों के समर्थकों के जमावड़े से मरीजों को परेशानी होने की बात सामने आई थी। इससे पहले 17 अगस्त को सोशल एक्टिविस्ट ज्योति शर्मा ने अस्पताल प्रबंधन को पत्र देकर ICU और HDU जैसे मरीजों की सुरक्षा से जुड़े क्षेत्रों में अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर सवाल उठाए थे।

यह भी पढ़ें : झारखंड में 26 से 29 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में वज्रपात की चेतावनी

अनुमति के बाद ही होगी अस्पताल में रिपोर्टिंग

नए दिशा-निर्देशों के बाद किसी भी मीडिया प्रतिनिधि को अस्पताल परिसर में खबर या विजुअल कवरेज करने से पहले संबंधित अधिकारी से अनुमति लेना होगा। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक इसका उद्देश्य इलाज की व्यवस्था प्रभावित होने से रोकना और मरीजों की सुरक्षा एवं निजता सुनिश्चित करना है।

Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment