मौसमक्रिकेटहेल्थक्राइमस्पोर्ट्सबॉलीवुडएजुकेशनबिजनेसलाइफस्टाइलदेशविदेश

रांची: दो साल से छात्रवृत्ति नहीं मिलने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया सड़क प्रदर्शन

--Advertisment--

Samachar Post रिपोर्टर, रांची : रांची में पिछले दो साल से लंबित छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर छात्रों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे पर 16 दिसंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की रूपरेखा

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जिला स्कूल से अल्बर्ट एक्का चौक तक अर्थी जुलूस निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चौक पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला भी दहन किया।

यह भी पढ़ें: देवघर में पहली बार सांसद खेल महोत्सव, खिलाड़ियों में उत्साह की लहर

नेताओं का कहना

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि छात्र लंबे समय से परेशान हैं, लेकिन राज्य सरकार गंभीर नहीं है। सरकार तकनीकी कारणों का हवाला देकर अपनी जिम्मेदारी टाल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। महानगर भाजपा नेता वरुण साहू ने भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दो साल से लाखों छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है और योजनाओं के पैसों का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। उनका कहना था कि सरकार को सभी तकनीकी अड़चनों को दूर कर छात्रों का भुगतान जल्द से जल्द करना चाहिए, अन्यथा आंदोलन और उग्र हो सकता है।

https://samacharpost.live/2025/12/devghar-mps-khel-mahotsav-jharkhand/
Samachar Post App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां। रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Rupa Kumari

Reporter | Samachar Postमैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर मेरा अनुभव फिलहाल एक साल से कम है। सामाचार पोस्ट मीडिया के साथ जुड़कर स्टाफ रिपोर्टर के रूप में काम कर रही हूं।See Profile

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment